मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी पंचायतों के निर्वाचन के लिये एक जनवरी 2021 के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के तृतीय चरण (अन्तिम मतदाता
सूची तैयार करना) के अन्तर्गत आगामी 8 से 15 फरवरी तक दावा-आपत्ति केन्द्र पर
दावे-आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष
सिंह ने बताया कि दावे-आपत्ति आवेदन-पत्रों के निराकरण की अन्तिम तिथि 20
फरवरी रहेगी।
निराकृत दावे-आपत्ति आवेदन-पत्रों की ईआरएमएस में प्रविष्टि की अन्तिम तिथि
23 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 23 फरवरी को ही दावे-आपत्ति की
चेकलिस्ट तैयार की जायेगी। आगामी 24 फरवरी को चेकलिस्ट की जांच कर त्रुटिसुधार
उपरान्त वेण्डर को वापस किया जायेगा। फोटोयुक्त और फोटोरहित अन्तिम मतदाता सूची
26 फरवरी को जनरेट की जायेगी और फोटोरहित अन्तिम मतदाता सूची को 27 फरवरी
को वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।
फोटोयुक्त अन्तिम मतदाता सूची को वेण्डर द्वारा मुद्रित कर 2 मार्च को रजिस्ट्रीकरण
अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा। फोटोयुक्त अन्तिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत
और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 3 मार्च को किया जायेगा। अन्तिम
मतदाता सूची की फोटोरहित सीडी विक्रय के लिये उपलब्ध कराने हेतु 3 मार्च निर्धारित
की गई है और फोटोयुक्त अन्तिम मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रकाशन का प्रमाण-पत्र
4 मार्च को स्केन कर अपलोड किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ