शिवपुरी- सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खूबत घाटी पर रात के समय दर्दनाक हादसा घटित हुआ |यहां सकलपुर निवासी दो युवकों की बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी |घटना में बाइक पर सवार दोनों ही लोगों की मौत हो गई |मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी|
मिली जानकारी के अनुसार श्रीवास्तव आदिवासी व रतन आदिवासी निवासी सकलपुर किसी काम से शिवपुरी आए हुए थे। यहां रात हो जाने के बाद वह अपने गांव सकलपुर के लिए बाइक से निकले। जैसे ही वह खूबत घाटी पर पहुंचे तो मोड़ पर एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सतनबाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतकों के परिजनों को जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ