Music

BRACKING

Loading...

अश्लील वीडियो वायरल से आहत 14 वर्षीय किशोरी ने मौत को गले लगाया

 


शिवपुरी - शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी  बताया जा रहा हैं कि किशोरी के बॉयफ्रेड ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साईड पर वायरल कर दी थी,जिससे आहत होकर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।

जानकारी के अनुसार किशोरी के घर के सामने रवि पुत्र सालिगराम कुशवार रहता था। किशोरी और रवि का बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनो का आरोप हैं कि रवि ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसे ब्लैकमैल कर रहा था। इससे आहत होकर ही उनकी बेटी ने जान दी है।


इस मामले में बताया जा रहा है कि 15 दिन पूर्व रवि ने किशोरी के साथ अश्ललील वीडियो बना ली थी और इनके बीच किसी बात को लेकर झगडा हुआ था। इस झगडे को लेकर रवि ने यह वीडियो सोशल पर वायरल कर दी।

बीते रोज शाम को लगभग 4 बजे किशोरी के परिजन पास में ही लगने वाले मेले में गए हुए थे। किशोरी अपने घर पर अकेली थी और उसने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। जब परिजन अपने घर वापस पहुंचे तो उन्होने अपनी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका पाया। फिलहाल ने पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ