Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक कल्याण संघ ने एक दिवसीय आन्दोलन में अपना समर्थन दिया


जांजगीर-13 मार्च 2021 को पुरानी पेंशन बहाली हेतु रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक दिवसीय आंदोलन किया जाना प्रस्तावित है। 2004 के बाद नियुक्त छत्तीसगढ़ के समस्त विभाग के कर्मचारी NPS  रूपी काले कानून का दंश झेल रहे हैं, जो पूर्णतः शेयर बाजार पर आधारित है। इससे कर्मचारियों का परिवार एवं बुढ़ापा सुरक्षित नहीं है जो कि स्पष्ट रूप से हम कर्मचारियों  के प्रति अन्याय है। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ कर्मचारियों के पुरानी पेंशन के पूर्ण समर्थन में है, और समय समय पर आवाज बुलंद करता आया है।।

खून तेरा भी लाल, खून मेरा भी लाल..!!

तेरी सेवा 5 साल, मेरी सेवा 60 साल..!!

बस एकसवाल

तुझे पुरानी पेंशन, मुझे नई पेंशन,, क्यों मेरे सरकार...!


इसी कड़ी में 13 मार्च को हमारे संघ के पदाधिकारी/समर्थक आपके NPS हटाओ OPS लाओ के लिए आयोजित जंगी आंदोलन में समर्थन हेतु उपस्थित रहेंगे।।


💥भूपेंद्र सिंह बनाफर💥

               प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ