शिवरीनारायण मेला में आने वालों लोगो को मिल रही कानून संबंधित निःशुल्क जानकारी
शुक्रवार, मार्च 05, 2021
(प्राधिकरण ने लगाया है शिवरीनारायण मेला में विधिक सहायता केंद्र का स्टॉल)
शिवरीनारायण।
शिवरीनारायण में 27 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होने वाले मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदम्बा राय के निर्देशन में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा सचिव संतोष महोबिया के आदेश पर शिवरीनारायण मेले में विधिक सहायता एवं सलाह केंद्र का संचालन किया जा रहा हैं।विधिक सहायता एवं सलाह केंद्र के स्टाल में मेला में आने वाले लोगो को कानून से सम्बंधित जानकारी निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।आज दिनांक 04-03-2021पामगढ़ ब्यवहार न्यायाधीश
/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा- शिव प्रकाश त्रिपाठी ,भटगांव बलौदाबाजार ब्यवहार न्यायधीश/अध्यक्ष विधिक सेवा श्री पल्लव रघुवंशी जी द्वारा मेला में लगे स्टॉल पहुंच कर निरीक्षण किया गया।श्री त्रिपाठी जी स्टॉल में आये हुए लोगों को पाम्पलेट वितरण कर कानूनी संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदानकिये।जिला सत्र न्यायाधीश- जगदम्बा राय द्वारा यह निर्देश दिया गया हैं कि प्राधिकरण के स्टाल में पैनल अधिवक्ता- जितेन्द्र तिवारी, एमआर कश्यप,देव प्रसाद साहू एवं पैरालीगल वालंटियर दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक निःशुल्क कानूनी सलाह देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।मेला में आये हुए लोग निर्धारित समय मे स्टाल में जाकर कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं।पैनल अधिवक्ता- जितेन्द्र तिवारी द्वारा मेला स्टॉल में आने वाले लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध, घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा, यौन उत्पीड़न, टोनही प्रताड़ना, मौलिक अधिकार, पीसीपीएनडीटी कानून,दीन दुखियों तथा उपेछित लोगों को समान न्याय, गिरफ्तारी और हिरासत से सम्बधित अधिकार, अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिकों के अधिकार सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान की जा रही है।सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा सचिव संतोष महोबिया द्वारा जन सामान्य के मध्य वितरण के लिए विभिन्न कानूनी जानकारी,निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता,विधिक सेवा के महत्वपूर्ण योजनाओं के पाम्पलेट स्टॉल में उपलब्ध कराए गए हैं।पैनल अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारीन ने बताया कि 4 मार्च तक 4225 से अधिक लोगो को निःशुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की जा चुकी हैं।स्टॉल में मुख्य रूप से ब्यवहार न्यायाधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा- शिवप्रकाश त्रिपाठी, ब्यवहार न्यायाधीश/अध्यक्ष विधिक सेवा-पल्लव रघुवंशी,
पैनल अधिवक्ता-जितेन्द्र तिवारी, देवप्रसाद साहू,एम. आर. कश्यप, भुनेश्वर बंजारे,पैरालीगल वालिंटियर-रमेश दिवाकर, सहदेव दास महंत, तहसीलदार नवागढ़-संजय मिंज,तहसीलदार शिवरीनारायण-प्रकाश चंद साहू,आर. आई.-दिनेश कुमार चन्द्रवंशी,मुख्यालय पटवारी- मोहन बनर्जी,पटवारी गण-दिग्विजय गिरि गोस्वामी, मुकेश कुमार पाटिल,गजानन्द साहू,चंद्रशेखर कश्यप,गोपाल राठौर, चंद्र कुमार कोसले, दीपक साहू,कोटवार-लीला राम कश्यप, शिव कुमार चौहान, प्रकाश सहिस,दिलीप चौहान,उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ