लगातार 300 दिन सवाल जवाब- प्रतिभागियों ने की खुशी जाहिर)*
*बिर्रा*- जेएमके ग्रुप बिर्रा द्वारा आयोजित हर दिन सुबह दस बजे वाट्स अप ग्रुप के माध्यम से प्रश्न का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सदस्यों की शत् प्रतिशत उपस्थिति से आज यह ग्रुप अपना दसवां माह पूरा कर रहा है।इस संबंध में ग्रुप एडमिन जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले साल से कोरोना महामारी के चलते सभी लोगों को घरों में कैद कर रखा है ऐसे में लोगों को एकसूत्र में बांधे रखने के उद्देश्य से 1 अगस्त 2020 से एक ग्रुप बनाया गया है। जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं,व्यवसाईयों, भागवताचार्य-कथावाचक, चिकित्सक,छात्र-छात्राओं और गृहणियों को शामिल कर किया गया है जिनके लिए प्रतिदिन सुबह जयकारा के साथ सवाल-जवाब किए जाते हैं जिसे सामान्य ज्ञान, राजनैतिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न प्रकार के सवाल पुछे जाते हैं। विजेताओं को आनलाईन प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।यह ग्रुप लगातार 300 दिनों तक अपना सफलतम दस माह का सवाल-जवाब पूरा कर रहा है।इस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए सहयोगी एडमिन श्रीमती चित्रलेखा सिंह जी राजमहल बिर्रा ने कहा कि ज्ञानवर्धक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता जे एम के ग्रुप अपनी दस माह की सरल, सुरस, और सुगम मनोरंजक सफलतम यात्रा पूरी करने जा रहा है। , जे एम के ग्रुप्स टीम को बहोत बहोत बधाई शुभकामनाएं । समूह संचालक ग्रुप एडमिन जितेंद्र तिवारी जी बधाई के पात्र हैं , जिन्होंने अपने अमूल्य व्यस्ततमपूर्ण कीमती समय से भी समय निकालकर एक ऐसा ग्रुप तैयार किया जो प्रतिभगियों के हर दुख सुख को अपना समझकर साझा किया फिर वो चाहे किसी के चले जाने की सूचना श्रद्धांजलि हो, किसी का जन्मदिन हो, या किसी की शादी की सालगिरह हो , ग्रुप को अपना परिवार समझते हुए पूरा समय दिया , अपने व्यवहार कार्य कुशलता से सभी को एकसूत्र में बाँधकर रखा ।एक माला की तरह पिरोकर लॉक डाउन जैसे कठिन समय मे साथ देते हुए सभी को स्वस्थ मनोरंजन देने का सफलतम प्रयास किया और अनवरत प्रश्नोतरी यात्रा को अंजाम दिया , हमारे मोबाइल पर और भी कई ग्रुप्स है जिनसे आप हम सभी जुड़े हुए हैं , उन ग्रुप्स में प्रथम भी आ जाते हैं तो कोई खुशी का अनुभव नही होता और यदि जे एम के ग्रुप्स में टॉप टेन में भी नाम आ जाने से बेहद खुशी का अनुभव होता है ।जो आप सभी ने किया होगा यही इस ग्रुप की विशेषता है हम जे एम के ग्रुप के भविष्य की मंगलमय कामना करते हैं। भागवत कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी ने लिखा है यह कहते हुए बहुत ही आंतरिक खुशी की अनुभूति हो रही हैँ की जे एम के ग्रुप बिर्रा द्वारा आयोजित ज्ञान वर्धक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता को सफलतम पुरे दस माह के साथ साथ आज 300 वां सवाल पूर्ण होने जा रहा हैं ।सच में ख़ुशी का समय कैसज तीतत हो जाता हैं पता ही नहीं चलता! इस ग्रुप के सक्रिय ग्रुप के एडमिन माननीय जितेन्द्र तिवारी भैया और आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं जो इस ग्रुप को परिवार की तरह जोड़ कर रखा। इस कोरोना काल (महामारी )में भी चाहे वह दुख का समय हो या सुख का, आप सभी धन्य के पात्र हो!इस ग्रुप की और आप सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। ह्रदय से आप सभी को साधुवाद । वही मार्गदर्शक पं तोषण तिवारी जी ने ग्रुप के सभी सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी। स्टडेंट विकास तिवारी बिलासपुर ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि आज हमें ज्ञातव्य होगा कि ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को पूरे 10 माह पूर्ण हो चुके हैं । इस 10 माह में आपको ज्ञात होगा कि हम एक वैश्विक महामारी covid19 के प्रभाव से प्रभावित है जिस के अनुरूप लॉकडाउन की स्थिति का हमें सामना करना पड़ रहा है और इस संकट के समय में यह ग्रुप ज्ञान प्रतियोगिता एवं जानकारियों के लिए एक विशेष कारगर साबित होता आ रहा है और हम इस ग्रुप का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। जिसके माध्यम से हम सभी ग्रुप के सदस्यों को रोज नई-नई जानकारियां प्राप्त होती है।इस ग्रुप के संचालक माननीय भैया जितेन्द्र तिवारी एवं माननीया श्रीमती रेखा सिंह चाची जी राजमहल बिर्रा का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने इस ग्रुप को एक परिवार की भांति संजोए रखा है, लेकिन परिवार के सदस्यों का यह कर्तव्य होता है कि वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं इसलिए आपसे सहयोग की अपेक्षा कि आप इस ग्रुप की गरिमा बनाए रखें धन्यवाद।बधाई देने वालों में प्राचार्य एफ एल साहू, डॉ ईश्वर शुक्ला,फिरतराम साहू,चंद्रशेखर खरे,श्रीमती लता तिवारी,पूजा पांडेय,राजू तिवारी,दिवाकर शर्मा,योगेश महराज,आशीष पांडेय,दिनेश बरेठ,विजय देवांगन,उमेश,शुभम, अभिषेक,नम्रता,तोषी,वर्षा,पूर्वी,संजय तिवारी,मनीष,कृति लहरे,विजय किरण,खुशबू तिवारी, प्रीति तंबोली, देवेंद्र प्रतिमा नामदेव,शुभांगी थवाईत,संजय राठौर, महेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी, भू

0 टिप्पणियाँ