Music

BRACKING

Loading...

इंदौर : आबकारी विभाग ने संवेदनशील गांवों में की कार्यवाही


  

इंदौर संभाग के खरगोन जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी दल द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को संवेदनशील गांवों में कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संवेदनशील गांव घुघरियाखेड़ी, मोहम्मदपुर, सोलना व देवलगांव में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही कर वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत 4 प्रकरण दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में 60 पाव देशी प्लेन मदिरा भी जब्त की गई। जब्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य 5 हजार रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे एवं संबंधित वृत के आबकारी मुख्य आरक्षक तथा आबकारी आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ