Music

BRACKING

Loading...

दादा साहेब फाल्के फिल्म इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

 


बिर्रा/जांजगीर-चांपा:-श्री दादा साहेब फाल्के फिल्म इंटरनेशनल अवॉर्ड फिल्म फांउडनेशन वडोदरा गुजरात के द्वारा बम्हनीडीह

बीआरसी हिरेन्द्र बेहार,अफरीद शैक्षिक समन्वयक शरद चतुर्वेदी,पी एल सी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे को श्री

दादा साहेब फाल्के अवार्ड प्रशश्ति प्रमाण पत्र 2021से

सम्मानित किए है। इंटरनेशनल स्तर का यह सम्मान कोविड-19के क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान, शिक्षा का उत्कृष्ट सृजन एवं योगदान के लिए किया गया। तथा इनके परिश्रम, समर्पित कर्मनिष्ठा कोविड -19 जागरूकता अभियान इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके असाधारण गरिमा का निर्मल प्रभामंडल अर्जित किया है। इस कोरोना संक्रमण काल में मास्क, सेनेटाइजर, वेक्सिनेशन,घर में रहें सुरक्षित रहें,शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर जागरूकता अभियान सोशल मीडिया, टेलीग्राम, फेसबुक, प्रिंट मीडिया, पोस्टर अभियान आदि में कार्य करने के कारण यह उत्कृष्ट सम्मान कोरोना वारियर्स अवार्ड इंटरनेशनल स्तर से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान आनलाइन प्रदान की गई है।

      ये शिक्षा के क्षेत्र में, कोरोना से बचाव जागरूकता अभियान में cgschool.com में कई बार प्रथम स्थान को प्राप्त किये है।बीआरसी हीरेंद्र बेहार के मार्गदर्शन में ऑनलाइन क्लास,ऑफलाइन क्लास, ब्लूटूथ व अन्य कई गतिविधियों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए हैं उसी तरह से शैक्षिक समन्वयक शरद चतुर्वेदी जी जिनके द्वारा ब्लॉक स्तर ही नहीं पूरे प्रदेश स्तर में भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दिए हैं।साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जिला व ब्लॉक से भी सम्मानित किए जा चुके हैं इनके सम्मानित होने से प्रशंसकों में हर्ष है। इनके सम्मानित पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी,जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,राज्यपाल पुरस्कृत जिला सचिव बोधीराम साहू,जिला संयोजक विजय प्रधान,कोषाध्यक्ष विकेश केसरवानी,माखन राठौर,आशीष सिंह,आशीष मिश्रा,राजकिशोर धिरही, अनिल,डी पी देवांगन,नवधा चंद्रा,ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बूलेकर,गोपाल जायसवाल,डिलेश्वर डडसेना, रामकृपाल,रवि कुंभकार,शिव पटेल, विरेंद्र दुबे,सुरेश साहू, भूपेंद्र कश्यप आदि ने बधाई संप्रेषित की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ