बिर्रा/ जांजगीर-चांपा:-छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक पीएलसी सदस्य संख्या दर्ज़ कर cgschool.com(पढ़ई तुहर दुवार) में 50से अधिक सदस्यों वाले पीएलसी का नाम में (PLCUPS) बम्हनीडीह जांजगीर-चांपा 1267कुल सदस्यों की संख्या के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।PLCPSगरियाबंद 1226 कुल सदस्यों की संख्या के साथ दूसरा स्थान में रहा। जिला जांजगीर चांपा के एपीसी द्वय हरिराम जायसवाल व आर एस शर्मा एवं पढ़ई तुहर दुवार के जिला प्रभारी एलके पांडे व जिला एडमिन प्रद्युम्न शर्मा विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के. के. बंजारे, एबीओ हिमांशु मिश्रा, बीआरसी हीरेंद्र बेहार जी के कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व में विकासखंड बम्हनीडीह जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा। इसमें सीएसी द्वय शरद चतुर्वेदी, धरम दास मानिकपुरी का अतुलनीय योगदान रहा। विकासखंड के समस्त सीएसी /सीआरसी/ पीएलसी प्रभारी का अथक प्रयास एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं का मेहनत का परिणाम है। पीएलसी प्रभारी सेमरिया उमेश कुमार दुबे के द्वारा प्रदेश में पढ़ई तुहर दुवार कार्यक्रम के अंतर्गत कई बार आनलाइन प्रश्नोत्तरी मंच ने cgschool.com में कीर्तिमान स्थापित किया है।

0 टिप्पणियाँ