Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी को दबोचा




पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली एवं भौंती द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 


थाना प्रभारी कोतवाली निरी बादाम सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुशवाह ढाबे के पास फोरलेन हाईवे रोड़ पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम उनि दिनेश सिंह नरवरिया, उनि अमित चतुर्वेदी एवं अन्य फोर्स के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, उसके पास नीले रंग की 2 केन भी था, जो पुलिस टीम को देखकर बगलें झांकने लगा, जैसे ही, पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर सामान की तलाशी ली तो उसके कब्जे से हाथ भट्टी की बनी 60 लीटर कच्ची शराब कीमत करीबन 6000 रू की विधिवत जप्त की गई, बाद आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई।


इसी क्रम में थाना प्रभारी भौंती निरी पूनम सविता के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा खोड़ सिरसौद रोड़ पुलिया ग्राम बैरागढ़ के पास से एक व्यक्ति को 55 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्तकर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ