थाना प्रभारी कोलारस निरी संजय मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि राई रोड़ रेल्वे पुल के पास एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा है, सूचना पर से थाना प्रभारी कोलारस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बाताये स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया, दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी जो 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के रखे मिला, जिससे हथियार लाईसेंस के संबंध में पूछताछ की तो नहीं होना बताया, जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।
0 टिप्पणियाँ