Music

BRACKING

Loading...

सराफा कारोबारी के फ्लैट में घुसे चोर गार्ड ने शोर मचाया तो एक पकड़ा गया

 


ग्वालियर ललितपुर कॉलोनी स्थित काशी मेंशन में शुक्रवार-शनिवार रात 3.45 बजे चार चोर घुस गए। तीसरी मंजिल पर सराफा कारोबारी एमसी जैन के फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर से सोना-चांदी के जेवर निकाल लिए। चोर भाग ही रहे थे, तभी गार्ड की नजर पड़ गई।

उसने शोर मचाया तो अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी आ गए। इसके बाद एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि तीन चोर भाग गए। रात में आरोपी को कंपू पुलिस ले गई। शनिवार दोपहर में अपार्टमेंट की सीढ़ी पर चांदी के जेवर से भरा बैग मिल गया। पुलिस को सूचना दी लेकिन सराफा कारोबारी की पत्नी ने एफआईआर कराने से इनकार कर दिया। वहीं शनिवार की रात चोरों ने फिर सराफा कारोबारी के फ्लैट में चोरी करने का दुस्साहस किया, लेकिन लोगों को जागने के कारण वे भाग गए।

काशी मेंशन में रहने वाली अनुराधा अग्रवाल ने बताया कि रात में गार्ड को पता ही नहीं लगा, चोर कब घुस गए। चोर जब बैग में जेवर भरकर निकल रहे थे, तभी उसकी नजर पड़ी तो चोर भागे। एक को पकड़ लिया गया। रात में सभी लोग जाग गए। चोर की तलाशी ली तो उसकी जेब से सोने की चेन और बालियां मिल गई। बाकी चोरों के पास चांदी के जेवर से भरा बैग था, यह लोग गार्ड के जागने पर बैग सीढ़ियों पर फेंककर भाग गए। रात में किसी को पता नहीं लगा। दोपहर में जब बैग देखा तो उसमें चांदी भरी हुई थी। चोर सराफा कारोबारी एमसी जैन के फ्लैट में घुसे थे। एमसी जैन बेटी के पास गुड़गांव रहते हैं। चांदी का बैग मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। कंपू थाने से एसआई हेमंत पाटिल आए, लेकिन कारोबारी और उनकी पत्नी ने बैग पुलिस को देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने चांदी से भरा बैग अनुराधा को सुपुर्द कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ