Music

BRACKING

Loading...

लॉकडाउन में वाहन चोरी करने वाले तीन वाहन चोर गिरफ्तार, पांच वाहन बरामद



 भोपाल  राजधानी में लॉकडाउन के पहले वाहन चोरी की वारदात हो रही है। पुलिस ने लॉकडाउन खुलने के बाद तीन वाहन चोर को गिरफ्तार कर करीब पांच वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। संभवता आरोपितों के पास से और भी चोरी के वाहन बरामद होने का अनुमान है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों से बरामद वाहन की कीमत करीब तीन लाख रूपये है। आरोपितों ने यह वाहन लाकडाउन में अलग - अलग स्थानों से चुराए थे। बागसवेनिया थाना प्रभारी संजीव चैकसे के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लहारपुर शमशान झुग्गी के पास कुछ लड़के मोटरसाइकिल बेचने की बात कर रहे है। इस सूचना पर बागसेवनिया थाने की टीम मौके पर पहुंची और तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आरोपितों से पूछताछ में उनकी पहचान दीपक माहेश्वरी 21 साल निवासी कालापीपल जिला शाजापुर हाल निवास नेहरू नगर भोपाल, सूरज गहलोत 22 साल निवासी ग्राम सिलोदा थाना कालापीपल हाल निवास नेहरू नगर और मोनू रजक 21 साल निवासी ग्राम कुंडली थाना बमोरी जिला रायसेन हॉल निवास बरखेड़ा पठानी भोपाल का बताया है, जिनसे मौके पर एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपितों ने बताया कि वह कोहेफिजा, ऐशबाग, मंडीदीप, बागसेवनिया से करीब पाचं बाइक चोरी कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपितों का पुलिस रिमांड लिया गया है। वारदातों की पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की खास बात यह है कि बाइक हो या स्कूटर दो मिनट में ताला तोडकर उसे लेकर भाग जाते हैं।

अस्पताल की पार्किंग से चुराते थे वाहन

आरोपितों ने कबूल किया है कि वह अस्पताल की पार्किंग से वाहन चुराते थे। उस समय पूरे शहर बंद था। इस कारण से चोरी के लिए वाहन पर लोगों की नजर रहती थी। जबकि कोरोना संक्रमण में अस्पताल की पार्किंग में वाहनों की संख्या अधिक रहती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ