Music

BRACKING

Loading...

स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए टीका जरूरी "खुशियों की दास्तां"

    


ग्राम बमूलिया के हरिओम परमार ने कोविड का पहला टीका लगवा लिया है। टीका लगने के बाद हरिओम खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद मैं कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि मैं किसान हूं और खेती के काम को लेकर बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में काविड संक्रमण को देखते हुए स्वयं और परिवार की सुरक्षा जरूरी है। वे कहते हैं कि यह टीका कोरोना से लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार है।

   हरिओम कहते हैं कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगने से लेकर अब तक हमें कोई परेशानी नहीं हुई और मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए वे अपनी बारी का इंतजार करें। शासन द्वारा सभी को नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारियों से बचें। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कर अपने परिवार,  समाज,  जिला तथा देश को सुरक्षित रखना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ