इंदौर शहर में नेपाल में निर्मित तेल को यहां रिपैकिंग कर व्यवसाय किया जा रहा था। तेल मिलावटी होने की शंका में जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात छापा मारा और 10 लाख का तेल जब्त कर सेम्पल जांच के लिए भेजे हैं।
कार्रवाई पालदा स्थित महेंद्र ब्रदर्स कंपनी पर की गई। अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को मामले में सूचना मिली थी जिस पर यहां छापा मारा गया। टीम ने मौके पर मौजूद महेश गुलवानी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 11 सेम्पल लिए। इनमें स्वाद गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, एमपी नंबर वन रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, स्वाद गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, स्वाद गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, मपी नंबर-1 रिफाइंड सनफ्लावर ऑइल, सागर गोल्ड रिफाइंड पामोलिन ऑइल, हैल्थी किंग रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, सूर्या कोकोनट ऑइल, हैलो रिफाइंड सनफ्लावर ऑइल, सिद्ध बाबा रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, हैलो रिफाइंड सोयाबीन ऑइल हैं। जब्त किए गए इन तेलों की कीमत 10 लाख रु. है। खास बात यह कि इनमें सूर्या कोकोनट ऑइल, हैलो रिफाइंड सनफ्लावर ऑइल, सिद्ध बाबा रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, हैलो रिफाइंड सोयाबीन ऑइल नेपाल से निर्मित होना पाया गया जिसकी यहां रिपैकिंग की जा रही थी।

0 टिप्पणियाँ