शिवपुरी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जनपद और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। शिवपुरी जनपद कार्यालय पर दिए गए ज्ञापन में उन्होंने अधिकारियों से मांग रखी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश पंचायत ग्रामीण विकास विभाग सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री मनरेगा अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास मिशन, आजीविका मिशन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहित कुल 14 संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। जिससे जनपद से लेकर पंचायत तक सभी कार्य ठप पड़ गए हैं। ग्राम पंचायत में मनरेगा और अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य बंद हो गए हैं, और विभिन्न योजनाओं की प्रगति अब रुकना तय है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन में अगले क्रम में 24, 25 जुलाई को सांसद और विधायक के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 26 जुलाई को जिला और जनपद अध्यक्ष को ज्ञापन देंगे।
0 टिप्पणियाँ