शिवपुरी लंबे समय से अटकी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने ओबीसी यूनाईटेड फ्रंट ऑफ इंडिया ने जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा और शिक्षक भर्ती शीघ्र कराने की मांग की, जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को मिल सके।
ओबीसी यूनाईटेड फ्रंट ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने बताया कि शिक्षक भर्ती में मेरिट सूची जारी की गई है। उसमें ओबीसी के मेरिट धारियों को भी आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। जबकि नियमानुसार मेरिट प्राप्त अभ्यर्थी अनारक्षित कोटे में जाते हैं।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट जबलपुर ने ईडब्ल्यूएस के 10 प्रतिशत आरक्षण पर सशर्त नियुक्ति का आदेश पारित कर दिया है जबकि ओबीसी वर्ग को 13 प्रतिशत आरक्षण ही होल्ड रखा गया है जो तर्कसंगत नहीं हैं। अतः शासन से अनुरोध है कि सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाए।
ओबीसी वर्ग को भी ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की भांति सशर्त नियुक्तियां की जाएं जिससे उन्हें न्याय मिल सकेे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ओबीसी वर्ग तीव्र आंदोलन करेगा।

0 टिप्पणियाँ