Music

BRACKING

Loading...

जबलपुर : पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर खुद ही थाने पहुंच गया पति, 7 साल पहले हुई थी शादी



जबलपुर में चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। हत्या के बाद आरोपी खुद ही कटंगी थाने पहुंच गया। उसने पत्नी की हत्या की बात पुलिस को बताई तो वो भी सन्न रह गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।

कटंगी पुलिस के मुताबिक घटना ग्राम बोरिया की है। गांव का उमेश उर्फ पिंकेश झारिया (28) अपनी पत्नी आरती झारिया (25) के चरित्र पर संदेह करता था। अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार दोपहर ढाई बजे के आसपास चरित्र संदेह पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। उमेश झारिया ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी आरती के गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या कर दी।

चारों तरफ बिखरा पड़ा था खून
आरोपी उमेश पत्नी आरती की हत्या के बाद उसी हालत में भागकर कटंगी थाना पहुंच गया। उसने पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को लेकर उसके गांव पहुंची। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो कमरे में उसकी पत्नी की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। चारों तरफ खून बिखरा था।

सात साल पहले हुई थी शादी
एएसपी शिवेश सिंह बघेल के मुताबिक आरती और उमेश की शादी सात साल पहले हुई थी। उमेश का पिता पनागर में रहता है। वह पीडब्ल्यूडी में कार्यरत है। बोरिया में उमेश, उसकी पत्नी और 6 साल का इकलौता बेटा अंश ही रह रहे थे। वारदात के समय इकलौता बेटा अंश बाहर खेल रहा था। हत्या के बाद आरोपी ने घर को बाहर से बंद कर दिया था। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ