Music

BRACKING

Loading...

शहर में एक होटल संचालक का अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की दम पर जमीन पर कब्जा कर रंगदारी में 10 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है

 




शिवपुरी शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में होटल संचालक राजमल गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर की दम पर मंगल मसाले के संचालक नितिन अग्रवाल की सिंहनिवास स्थित जमीन पर मंगलवार को कुछ गुंडों के साथ अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्रीबॉल बनाना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी नितिन हुई तो वह मौके पर पहुंचा, जहां राजमल गुप्ता ने उसे रिवॉल्वर दिखाते हुए धमकी दी तथा जमीन छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद नितिन लौट आया और इसकी शिकायत कोतवाली टीआई बादाम सिंह को दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां राजमल गुप्ता अपने साथियों के साथ जमीन कब्जाने की कार्रवाई करता हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी राजमल गुप्ता सहित प्रभात रावत, पृथ्वी यादव, जय कुमार रजक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजमल से उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त की है।

वहीं कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव ने कहा कि आरोपियों ने फरियादी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और रंगदारी की मांग की। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। राजमल से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ