बिर्रा-नेशनल लोक अदालत के उपलक्ष्य में शा हाई सेकन्डरी स्कूल झरना में नोडल संकुल झरना के अंतर्गत शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का 136 जाति प्रमाण पत्र का वितरण श्रीमती कांति डोरीलाल राठौर जी की मुख्य आतिथ्य में एवं श्री महारथी यादव संकुल प्राचार्य व नोडल झरना की अध्यक्षता में जाति प्रमाण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम का संचालन श्री परमेश्वर राठौर सी ए सी सरहर द्वारा किया गया।
जिसमें पालक व सम्बन्धित स्कूलों के प्रधान पाठक व शिक्षकों व संकुल समन्वयक श्री परमेश्वर राठौर,माखन राठौर, राजेश कंवर ,सत्यपाल सुर्यवंशी कम्प्यूटर आपरेटर (तकनीकी सहायक जाति प्रमाण पत्र),श्रीमती कल्पना चौहान पी एल सी झरना द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर पालक श्री रेशम लाल सुर्यवंशी , श्री कौशिल बरेठ सरहर श्री पूरित दिवाकर सरहर ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंचदा, गिधौरी, झरना, मौहाडीह, दर्री, सरहर , लच्छनपुर शालाओं से शिक्षक पालक व छात्र- छात्राएं व शा पूर्व माध्यमिक शाला कंचदा के प्रधान पाठक श्री देव सिंह कंवर, शा पूर्व माध्यमिक शाला मौहाडीह के प्रधान पाठक श्री रायसिंह मन्नेवार , शा . पूर्व माध्यमिक शाला गिधौरी के प्रधानपाठक श्री केदार परिहार, शा. पूर्व माध्यमिक शाला झरना श्रीमती कल्पना चौहान, लच्छनपुर से शिक्षक राधे लाल कंवर उपस्थित थे।
इस अवसर पर सी ए सी झरना श्री माखन राठौर द्वारा जाति प्रमाण पत्र की निशुल्क व्यवस्था के साथ शासन की महती योजनाओं को शिक्षकों के अथक प्रयास से जाति प्रमाण पत्र बनना संभव हो पाया है। उन्होंने सभी पलकों को भी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने व सहयोग करने की अपील की है
इसके अलावा जिन पलकों व विद्यार्थियों द्वारा जरूरी दस्तावेज पूर्ण नही किया गया उसके लिए शिक्षको और पालकों के साथ मिलकर लक्ष्य पूर्ण कराने का प्रयास जारी है।

0 टिप्पणियाँ