Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले में दस लाख लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण 27 सितम्बर तक प्रथम डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य , वैक्सीनेशन में लापरवाही बरतने पर पुरूषोत्तम धाकड़ को नोटिस जारी

 


शिवपुरी / जिले में 10 लाख लोंगों ने कोविड टीके का प्रथम डोज लगवा लिया है। जिले में कोविड टीकाकरण प्रथम डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की नीति पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र.शासन की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में तथा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में नियमित कोविड टीकाकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिला पुरूष कोविड का टीका लगवा रहे हैं। इन सबमें बडा ही सकारात्मक इजाफा कोविड टीकाकरण महाअभियान में रहा है। जिससे एक ही दिन में एक लाख के नजदीक तक कोविड टीकाकरण की उपलब्धि पहुंची है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण के लिए हर रणनीति पर कार्य कर रहा है। उसमें चाहे काल सेंटर से लोगों को कॉल के जरिए प्रोत्साहित करना हो या पीले चावल देकर आमंत्रण देना हो। इतना ही नही बकायदा वैक्सीनेशन के लिए आमंत्रण पत्रों का वितरण भी कराया गया। प्रचार प्रसार के लिए यमराज से अपील, एनाउंसमेंट काफी प्रभावी रहे। इन सब उपायो सहित सभी विभागों के सामंजस्य की नीति के कारण जिले में दस लाख लोगों को प्रथम डोज लगाने की उपलब्धि को स्वास्थ्य विभाग ने प्राप्त कर लिया है। 
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितम्बर तक जिले में कोविड टीकाकरण के प्रथम डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्यों सहित समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
 
 
टीकाकरण महाअभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रूचि न लेने एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर बीएलओ सिंहनिवास रामकुमार रावत एवं वार्ड क्रमांक 19 के लिए प्राधिकृत कर्मचारी पुरूषोत्तम धाकड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी गणेश जायसवाल ने दोनों को नोटिस जारी किया है। साथ ही जारी कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण एक दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत न किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ