Music

BRACKING

Loading...

:भोपाल के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पहले ही 370 टीचर सरप्लस थे, 100 और आ गए, इन्हें कहां एडजस्ट करें

 


भोपाल के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पहले से 370 टीचर सरप्लस थे। तबादलों के बाद 100 शिक्षक और अा गए। अब स्कूल शिक्षा विभाग पसोपेश में हैं, इनको कहां एडजस्ट करें। इसके चलते विभाग में अब युक्तियुक्तकरण करने की तैयारी चल रही है। विशेषज्ञ कहते हैं यह प्रक्रिया तबादलों से पहले की जानी चाहिए थी। इसके बाद ही ट्रांसफर प्रक्रिया पर अमल करना था। प्राइमरी में 2500 और मिडिल में करीब 2000 शिक्षक पहले से सरप्लस हैं। कई स्कूलों में एक ही विषय के दो-दो शिक्षक हैं।

हैरानी... 4 जिलों के 9 शिक्षक एक ही पद पर कर दिए ट्रांसफर

  • बैरसिया रोड स्थित ग्रीन पार्क स्कूल में सामाजिक विज्ञान के एक पद पर दो शिक्षक हो गए
  • पलासी मिडिल स्कूल में सामाजिक विज्ञानके दो टीचर हो गए
  • करोंद स्कूल में चार शिक्षक पहले से अतिशेष थे। यहां 2 और आ गए।
  • टीला जमालपुरा में पहले दो टीचर सरप्लस थे, यहां एक और आ गए।
  • सुल्तानिया इन्फेंट्री स्कूल में गणित के शिक्षक पहले से पदस्थ थे, इसी विषय के दूसरे शिक्षक भी यहां आ गए।

अब नए सिरे से एडजस्ट करने की तैयारी
आदमपुर छावनी स्थित स्कूल में एक ही पद पर 4 जिलों के 9 शिक्षकों का ट्रांसफर होने मामले का खुलासा होने से विभाग में हड़कंप है। राज्य स्तर पर जारी हुए आदेश के बाद राज्य स्तर पर ही इनको एडजस्ट करने की तैयारी की जा रही है।

जल्द दिक्कतें दूर कर लेंगे
ऐसी कोई ज्यादा गड़बड़ी नहीं हुई है। यह कंप्यूटर से हुई तकनीकी त्रुटि है। युक्तियुक्तकरण करने की पहले से ही तैयारी कर ली थी। जल्दी हल निकल जाएगा।
इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ