प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने दिब्यांगो को बांटे ट्राईसाइकल
शुक्रवार, सितंबर 17, 2021
बम्हनीडीह-एक दिब्यांग की जिंदगी काफी दुखों भरी होती है। घर वाले अगर मानसिक सहयोग न दें, तो व्यक्ति अंदर से टूट जाता है। वैसे तो दिव्यांगों के पक्ष में हमारे देश में दर्जन भर कानून बनाए गए हैं, सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया गया है, परंतु ये सभी चीजें तुच्छ हैं, जब तक हम उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद ना करें। वे भी तो मनुष्य हैं, प्यार और सम्मान के भूखे हैं। उन्हें भी समाज में आम लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है। उनके अंदर भी अपने माता-पिता, समाज व देश का नाम रोशन करने का सपना है। बस स्टॉप, सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने, पंक्तिबद्ध होते वक्त हमें यथासंभव उनकी सहायता करनी चाहिए। आइए, एक ऐसा स्वच्छ माहौल तैयार करें, जहां उन्हें क्षणिक भी अनुभव ना हो कि उनके अंदर शारीरिक रूप से कुछ कमी भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सुझाव को दुहराना चाहूंगा, जिसमें उन्होंने विकलांगों को दिव्यांग कहने का उचित विचार दिया था। यह महज एक औपचारिकता ना रहे, इसलिए इस सुझाव को व्यवहार में लाया जाना चाहिये। आज मा.श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में दिब्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया।*
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ