शिवपुरी को थाना सतनवाड़ा पर फरियादी ने सूचना दी की कल रात करीब 09.00 बजे कुछ लोग मेरे लड़के को जवरजस्ती पकड़ कर ले गये हैं, सूचना पर से थाना सतनवाड़ा पर अपराध क्रं. 149/2021 धारा 364ए आईपीसी 11,13 एमपीडीपी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेजना मे लिया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना बरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने अपह्ररण की घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपह्रत की दक्तयावी के निर्देश दिये ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी महोदय को मुखबिर व्दारा सूचना मिली की कुछ लोग बंदूकों के साथ एक लड़के के साथ ग्राम कुण्डा के जंगलों मे देखे गये हैं । मुखबिर की सूचना पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन मे एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री अजय भार्गव एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी नरवर निरी. मनिष शर्मा एवं निरी. नरेन्द्र शर्मा पुलिस लाइन के नेतृत्व मे चार पुलिस टीमें बना कर ग्राम कुण्डा के घने जंगलों मे दविस देकर एक साथ सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान पुलिस दवाव मे आरोपियों व्दारा अपह्रत को जंगल मे ग्राम कुण्डा नाले मे छोड़ घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस व्दारा आरोपीगणों की तलाश जंगल मे लगातार की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी शिवपुरी श्री अजय भार्गव, एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी देहात संजय मिश्रा, थाना प्रभारी नरवर निरी. मनिष शर्मा, निरी. नरेन्द्र शर्मा, प्रभारी गोपालपुर उनि रघुबीर धाकड़ थाना, एडी टीम प्रभारी उनि ब्रमोहन रावत, उनि रविन्द्र सिकरवार, उनि विवेक यादव, उनि दिनेश नरवरिया, उनि कुलदीप सगर, उनि चैतन शर्मा एवं पुलिस वल की सराहनीय भूमिका रही ।

0 टिप्पणियाँ