शिवपुरी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत उचित मूल्य दुकान पर खाद्यान्न लेने आए परिवारों ने इस महत्वपूर्ण योजना को उनके जीवन के लिए अहम बताया है। कम आय वाले व्यक्तियों के परिवारों के लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना मददगार साबित हुई है।
वार्ड क्रमांक 8, छावनी मोहल्ला निवासी कौशल्या राठौर ने केन्द्र व राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा है कि निःशुल्क राशन ने हमें और परिवार को दो वक्त के भोजन की चिंता से मुक्त कर दिया। अन्न योजना के चलते परिवार का कोई सदस्य कभी भूखा नहीं सोया। वह बताती है कि केन्द्र और राज्य शासन ने हमारे जैसों के लिए निःशुल्क राशन देकर निश्चित ही हमारे परिवार को संबल दिया है।

0 टिप्पणियाँ