शिवपुरी, ग्राम एजवारा स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 28, 30, 31/1, 124, 128, 993 क्रमशः रकवा 0.38, 3.62, 3.27, 1.73, 0.29, 1.27 हेक्टयर कुल रकवा 11.01 हेक्टयर की खुली नीलामी 21 अक्टूबर को तहसील कार्यालय बदरवास मे की जायेगी।
तहसीलदार बदरवास ने बताया कि अनावेदक श्री प्रदीप पुत्र चन्द्रभान सिंह यादव से राशि रूपये 10 लाख 27 हजार 138 रूपये की बसूली किये जाने हेतु न्यायालय तहसीलदार तहसील बदरवास को निर्देशित किया गया है। अनावेदक द्वारा राशि जमा नही की गई है जिसके क्रम मे अनावेदक की ग्राम एजवारा स्थित भूमि कुर्क की गई है। नीलामी का न्यूनतम विक्रय शुल्क 10 लाख 27 हजार 138 रूपये है। इच्छुक खरीददार को 2 प्रतिशत 20 हजार 543 रूपए की राशि का डी.डी./बैंकर्स चैक/नगद, तहसीलदार बदरवास के नाम 18 अक्टूबर शाम 5 बजे तक जमा करवाया जाना अनिवार्य है। इसके अभाव मे बोली स्वीकार नही होगी। नीलामी हेतु आवेदन पत्र तहसील कार्यालय बदरवास में उपलब्ध है। न्यूनतम विक्रय मूल्य से कम की बोली स्वीकार नही होगी। इच्छुक खरीददार को भूमि का अवलोकन ग्राम एजवारा में ही करना होगा। बोली पूरी होने पर एक चौथाई राशि तत्काल जमा करवाना अनिवार्य है तथा शेष राशि आगामी 3 दिवस मे जमा करवाई जाना अनिवार्य है। एक ही खरीददार द्वारा एक से अधिक बोलिया लगाने पर बोली स्वीकृत नही की जायेगी। नीलामी निरस्त/स्वीकृत करने का अधिकार तहसीलदार बदरवास का होगा।
0 टिप्पणियाँ