Music

BRACKING

Loading...

भारत-पाक 20-20 क्रिकेट मैच का मज़ा ड्राइव इन सिनेमा में

 


पर्यटन विकास निगम की इकाई होटल लेक व्यू रेसीडेंसी परिसर में स्थित ड्राइव इन सिनेमा में 24 अक्टूबर 2021 को भारत बनाम पाकिस्तान 20-20 हाई-वोल्टेज क्रिकेट मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

        प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम ने बताया कि रविवार को शाम 7 बजे से आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2021 के दोनों देशों के मध्य खेले जाने वाले मैच के प्रसारण और दर्शकों की सुविधाओं के मद्देनजर परिसर में सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। मैच का लाइव टेलीकास्ट प्रदेश की सबसे बड़ी स्क्रीन (70×30) पर होने पर दर्शकों को मैच का अद्वितीय आनंद आएगा। सीमित क्षमता होने के कारण ड्राइव इन मैच देखने के लिए ड्राइव-इन के टिकट विण्डो (बॉक्स ऑफिस) पर  टिकट की प्री-बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
       ड्राइव इन सिनेमा के प्रबंधक  ने बताया कि  मैच के दौरान लगने वाले हर चौके और छक्के पर म्यूजिक बजेगा, इसके साथ ही परिसर में संचालित फ़ूड कोर्ट से क्रिकेट लवर्स अपना मनपसंद फ़ूड भी आर्डर कर सकेंगे जो कि उनकी कार में सर्व किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ