Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में सेक्स रैकेट:दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक, 3 महिलाएं, 10 पुरुष पकड़े, इनमें दो बुजुर्ग भी

 


ग्वालियर के मुरार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट पकड़ा है। जब पुलिस दो मंजिल मकान में पहुंची तो एक ही कमरे में दो महिलाओं के साथ तीन युवक आपत्तिजनक हालत में लेटे मिले हैं। इसके अलावा ऊपर की मंजिल पर पहुंचने पर एक महिला और 7 युवक अपनी बारी का इंतजार करते मिले हैं। कुल 3 महिलाएं और 10 पुरुष सेक्स रैकेट के अड्‌डे से पकड़े गए हैं। देह व्यापार शौकीन में दो बुजुर्ग भी पकड़े गए हैं। जिनकी उम्र 58 से 60 साल है।

यह सेक्स रैकेट प्रीतम माहौर नामक आदमी के घर में उसकी पत्नी के इशारों पर चल रहा था। पुलिस को इस घर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। 2 साल से यह सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सभी को थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। सेक्स रैकेट में शामिल महिलाएं और यहां आने वाले ग्राहक स्थानीय ही हैं। पकड़ी गई दोनों महिलाएं शादी शुदा हैं। घर की हालत ठीक न होने पर यह धंधा करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जडेरूआ डैम के पास प्रीतम माहौर के मकान में कुछ दिन से गलत गतिविधियां चल रही हैं। वहां काफी संख्या में युवक आते हैं और कुछ समय बिताने के बाद चले जाते हैं। इस पर पुलिस ने अपने स्तर पर तफ्दीश की तो सूचना सही पाई गई। वहां सेक्स रैकेट की गतिविधि नजर आई। इस पर बुधवार रात मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने महिला पुलिस फोर्स के साथ प्रीतम माहौल के मकान पर दबिश की योजना बनाई। पहले अपना एक आदमी ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। जैसे ही अंदर देह व्यापार होने की पुष्टि हुई टीम ने दबिश दे दी। दो मंजिल मकान के एक कमरे में दो महिलाएं तीन पुरुष के साथ गलत हालत में मिलीं। पास ही काफी अपत्तिजनक सामग्री मिली है। आगे के कमरों में पहुंचे तो वहां मकान मालिक की पत्नी गीता माहौल मिली और वहां 7 युवक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उनके पास से कॉन्डम मिले हैं। पुलिस ने देह व्यापार के अड्‌डे से 3 महिलाएं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। यहां से नकदी और काफी अपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
यह पकड़े गए
सेक्स रैकेट के अड्‌डे से मकान मालिक और पूरे रैकेट की मास्टर माइंड गीता के अलावा दो महिलाएं भी पकड़ी गई है। दोनों की उम्र 35 साल है दोनों नदीपार टाल पर रहती है। एक हिंदू धर्म से है तो दूसरी मुस्लिम समुदाय से हैं। मौके से पकड़े गए युवकों की पहचान डोंगर सिंह, रितेश, स्वदेश, मुन्ना लोधी, गब्बर माहौर, गब्बर गुर्जर, आकाश जैन, रवि राठौर, सोनू चंदेल, रोहित जाटव पकड़े गए है। गीता माहौर देह व्यापार का अड्‌डा चलाती थी और मुन्ना लोधी ग्राहक लाता था।
400 से 600 रुपए थी रेट
- देह व्यापार के अड्‌डे पर देह व्यापार करने वाली महिलाओं को कस्टमर से मिलने वाली रुपयों में से आधा पैसा मिलता था। जैसे कोई 500 रुपए में कोई ग्राहक तैयार हुआ तो 250 रुपए देह व्यापार करने वाली महिला का होता था और 250 रुपए रैकेट की सरगना गीता माहौर के रहते थे। यहां से पकड़े गए लोगों ने बताया कि 400 से 600 रुपए में एक बार कमरे में जाने की इजाजत मिल जाती थी।
2 साल से चल रहा था रैकेट
- पुलिस को पूछताछ में पता लगा है कि कुछ लोग तो यहां दो साल से ज्यादा समय से आ रहे हैं। लगभग दो साल से जडेरूआ में यह सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली है। पूछताछ में लोगों ने बताया है कि यहां 24 घंटे काम चालू रहता है। रात 11 बजे तक कभी भी देह व्यापार के लिए महिलाएं मिल जाती हैं।
युवाओं के साथ बुजुर्ग भी आते थे रेगूलर
- देह व्यापार के अड्‌डे पर पहुंचने वालों में जहां 19 से 20 साल के लड़के, 40 साल के युवकों के साथ-साथ 55 से 60 साल के अधेड़ और बुजुर्ग भी मजे लेने आते थे। पकड़े गए लोगों में एक की उम्र 55 तो एक की 61 साल है। इनमें से एक बुजुर्ग लड़कियों के लिए कस्टमर लाने का काम करता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ