Music

BRACKING

Loading...

बुजुर्गाें के जीवन में खुशियाें के रंग भरने अब तक 50 परिवाराें ने कराई वृद्धाश्रम में दीपावली मनाने की बुकिंग



 भोपाल अपनों के ठुकराए हुए बुजुर्गों के जीवन में उल्लास की रोशनी भरने के लिए शहर के कई परिवार, समाज सेवी और स्टूडेंट आगे आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से बुजुर्गों के साथ दीपावली नहीं मना पाए लोग इस बार वृद्धाश्रम प्रबंधन से मिली अनुमति के बाद खुश है।

शहर के तीन वृद्धाश्रम में बुजुर्गाें के साथ दीपावली मनाने के लिए अब तक 50 परिवाराें ने बुकिंग कराई है। वृद्धाश्रम प्रबंधन का कहना है कि बुकिंग के लिए अभी भी फोन आ रह हैं।वृद्धाश्रम संचालकों का कहना है कि कई लोग बुजुर्गों से मिलकर उनके साथ त्योहार की खुशी बांटना चाहते हैं।

बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाने की इच्छा जताई

अपना घर वृद्धाश्रम की संचालिका माधुरी मिश्रा ने बताया कि बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाने और उन्हें नए कपड़े खरीदकर देने के लिए कुछ लोगों ने बुकिंग की है। कई स्टूडेंट ने भी अपना घर आश्रम में आने की अनुमति मांगी है। हमने उन्हीं लोगों को वृद्धाश्रम आने की अनुमति दी है जिन्होंने वैक्सीन के दाेनों डोज लगवा लिए है। फिलहाल 18 साल से कम उम्र के बच्चों को आश्रम लाने से मना किया है।

आनंद धाम में बड़े रूप में मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा

आनंदधाम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाने के लिए कई परिवार संपर्क कर रहे हैं। कुछ लोग उनसे वृद्धों की संख्या पूछ रहे ताकि उनको नए वस्त्र उपलब्ध करा सके। वहीं इस बार सेवाभारती प्रकल्प धूमधाम से गोवर्धन पूजा आयोजित कर रहा है।

तीन वृद्धाश्रम- आसरा में कई समाजसेवी बुजुर्गों को कराते हैं भोजन

आसरा वृद्धाश्रम की मैनेजर राधा चौबे ने बताया कि सभी बुजुर्गों को कोराेना वैक्सीन लग गई है। अब हम थोड़ा निश्चिंत है। हर साल आसरा वृद्धाश्रम में कई समाजसेवी पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीवाली मनाते थे। उनके भोजन और नए वस्त्रों की व्यवस्था करते थे। कोरोना के कारण दो साल से यह सब बंद था। इस साल दीपावली में बुजुर्ग के साथ भोजन करने और उनके साथ पूजा करने के लिए कई लोग संपर्क कर रहे हैं। इस बार हमने बुजुर्गों के साथ त्यौहार मनाने की अनुमति दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ