Music

BRACKING

इंदौर की 6 साल की जियाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:12 मिनट का टारगेट था, 9 मिनट में 195 देशों की 7 खास बातें बताकर सबको चौंकाया; सेशन से एक दिन पहले आया था बुखार

 


इंदौर की 6 साल की बेटी जियाना शाह ने 9 मिनट 31 सेकंड में 195 देशों के बारे में जानकारी देकर रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उससे ऑनलाइन सेशन में सवाल-जवाब किए गए। इसके लिए उसे 12 मिनट दिए गए थे। उसने ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंटरनेशनल टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। वहीं, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मैनेजमेंट से भी बात हुई है। फिलहाल गिनीज बुक की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है।

जियाना शाह रानी सती गेट इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन मयंक शाह और डॉ. नीतू शाह की बेटी है। जियाना डेली कॉलेज में पहली क्लास की स्टूडेंट है। वह पिछले दो साल से इसकी तैयारी कर रही थी। मगर, रिकॉर्ड्स के लिए बीते 3 माह से काफी प्रैक्टिस की।

स्कूल की ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ जियाना ने दो से तीन घंटे का समय निकालकर माता-पिता के साथ इसकी प्रैक्टिस की। इस सेशन में जजेस भी ऑनलाइन रहे। वहीं, यूट्यूब चैनल के जरिए जियाना के दोस्त, परिवार के सदस्य और अन्य स्टूडेंट्स भी इसमें शामिल हुए।

बेटी की जीत की पूरी उम्मीद थी
जियाना के पिता मयंक शाह ने कहा कि इन रिकॉर्ड्स के लिए करीब 3 माह पहले अप्लॉय किया। दो साल पहले अलग-अलग देशों के फ्लैग और अन्य चीजों की जानकारी बेटी को दी। इसके बाद जियाना का भी इंटरेस्ट भी इसमें नजर आया, तो लगातार आगे बढ़ते गए। रिकॉर्ड्स को लेकर बेटी की जीत की पूरी उम्मीद थी, क्योंकि इसके लिए काफी प्रैक्टिस की थी। मगर, ये नहीं पता था कि उसे कितना टाइम लगेगा।

12 मिनट का टारगेट दिया
मयंक शाह ने बताया कि रिकॉर्ड्स के लिए फ्लैग देखकर उस देश का नाम, राजधानी, करंसी, भाषा, महाद्वीप, वहां की फेमस जगह या पर्यटन स्थल सहित 7 बातों की जानकारी देना थी। इसके लिए 12 मिनट का टारगेट था। मगर, जियाना ने यह टास्क 9 मिनट 31 सेकंड और 82 मिली सेकंड में ही पूरा कर दिया। वे बोले- दो साल पहले इसकी प्राइमरी शुरुआत उन्होंने ने ही की। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिला।

ऐसे हुई शुरुआत

मयंक शाह ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ दिन में करीब 2 घंटे का समय इसके लिए तय कर लिया था। हालांकि लॉकडाउन में इसके लिए काफी समय दे पाए। इस चीज में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट उनका ही था। इसके चलते वे बिजनेस को मैनेज करते हुए बेटी को तैयार कर रहे थे। शुरुआत में 2 से 5 देशों की जानकारी सिखाई। धीरे-धीरे बेटी को प्रोत्साहित किया। उसे भी इंटरेस्ट आने लगा। सबसे बड़ा चैलेंज जियाना का इंटरेस्ट जगाना था।

3 माह से कर रहे थे तैयारी

मयंक शाह के मुताबिक दो साल तो वैसे ही तैयारी कर रहे थे, लेकिन रिकॉर्ड्स के लिए पिछले 3 माह से ज्यादा मेहनत कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब से उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके बाद वे इसमें आगे बढ़े और रिकॉर्ड्स के लिए अप्लाय किया। उन्होंने बताया कि इसके पहले यूपी के एक 8 साल के बच्चे ने इस रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। उसने 13 मिनट में 6 जानकारी दी थी।

बिल्कुल भी नहीं लगा डर
इधर, जियाना शाह ने बताया कि पिता के साथ ही इसकी शुरुआत की। इसके लिए वे रोज 2 से 3 घंटे प्रैक्टिस करती थी। रिकॉर्ड्स के सेशन के पहले वह बिल्कुल भी नहीं डरी। उन्हें अच्छा लग रहा था। मजा भी आ रहा था।

सेशन के पहले आया बुखार
जियाना की माता डॉ. नीतू शाह ने बताया कि लॉकडाउन में प्रैक्टिस और रिवीजन के लिए भी काफी वक्त मिला। दिन में जियाना के पिता सिखाते थे। रात में वे जियाना को रिवीजन करवाते थे। उन्होंने बताया कि मोबाइल देखने का जो समय था, उसे मैनेज कर इसके लिए तैयारी करवाई। 2 अक्टूबर को जब यह सेशन होने वाला था, उसके पहले जियाना की तबीयत खराब हो गई थी। उसे बुखार आ गया था। इसे लेकर थोड़ा चिंतित हो गए थे। मगर, बेटी ने रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ