Music

BRACKING

Loading...

डेंगू पर प्रहार अभियान अंतर्गत जिले में डेगूं नियंत्रण की कार्यवाही निरंतर जारी



शिवपुरी - कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में डेंगू पर प्रहार अभियान निरंतर जारी है। स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, एम्बेड के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को जिले के हाई रिस्क जोन वार्ड नम्बर 3,6,10,13,17,18,19,21,24,26,29,3237 एवं 39 में सघन लार्वा सर्वे अभियान चलाया गया।

जिले में मंगलवार को कुल 775 घरों में सर्वे किया, जिनमें 95 घरों में लार्वा पाया गया। जिले में अक्टूबर माह में शहरी क्षेत्र में कुल 3643 घरों में सर्वे कर 383 घरों में लार्वा विनिष्टीकरण का कार्य किया गया है। अभी तक कुल 51 डेंगू के पोजीटिव केस चिंहित किए गए है। जिसमें मंगलवार को 4 केस चिंहित किए गए है।

जनसमुदाय से अपील की जाती है कि घरो व आसपास पानी जमा न होने दे सात दिवस में विभिन्न कंटेनरों में भरा पानी बदलते रहे तथा पूरे वॉह के कपडे पहने तथा बुखार आने शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में अपनी जांच कराए। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। जिसका मोबाईल नम्बर 9691427124 है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ