Music

BRACKING

Loading...

भोपाल : विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:पति की मौत के बाद लिव-इन-रिलेशन में रखा, तीन साल तक किया दैहिक शोषण



भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में विधवा महिला को प्रेम जाल में फांसकर युवक उसका तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी उसे लिव-इन-रिलेशन में रखा था। बाद में शादी से मुकर गया। उसे घर से भी भगा दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में अपराध कायम किया है।

गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक, श्याम नगर बरखेड़ा में रहने वाली महिला (30) के पति का वर्ष 2009 में निधन हो गया है। खुद का खर्च चलाने के लिए वह दूसरों के घरों में काम करने लगी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाले अभिषेक मालवीय से उसकी दोस्ती हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। अभिषेक उसे मदद का भरोसा देकर उसके घर आने-जाने लगा।

13 फरवरी 18 को आरोपी ने उसके साथ पहली बार गलत काम किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने को राजी कर लिया। महिला उसके साथ रहने लगी। महिला जब भी उससे शादी के लिए बोलती तो वह टालमटोल करता। हाल ही में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर महिला उसके खिलाफ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। अभिषेक निजी काम करता है। जबकि महिला दूसरों के घरों में काम करती है।

मारपीट करता था आरोपी
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी सालभर उसे अच्छे से रखा। इसके बाद वह प्रताड़ित करने लगा। शादी करने की जब भी वह बात करती थी तो वह मारपीट करता था। बदनामी की डर की वजह से वह चुप रही। इसका आरोपी फायदा उठाता रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ