शिवपुरी मॉडल सीएलएफ दुर्गा सामुदायिक समिति खनियाधाना की वार्षिक आम सभा का आयोजन गत दिवस किया गया। जिसमें डीपीएम अरविंद भार्गव, जनपद पंचायत सीईओ खनियाधाना, महिला बाल विकास अधिकारी, सीएमओ नगर परिषद एवं मध्यांचल ग्रामीण बैंक मोहाली और मध्यांचल ग्रामीण बैंक खनियाधाना के शाखा प्रबंधक सहित आजीविका मिशन का समस्त स्टाफ और ग्राम संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में मध्यांचल ग्रामीण बैंक मुहारी और 5 स्वसहायता समूह को 5 लाख ऋण वितरण किया गया। मध्यांचल ग्रामीण बैंक खनियाधाना से समूहों को 21 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। सीएलएफ की आम सभा में पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। उप समितियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और इस वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा की गई। साथ ही सीएलएफ के आय-व्यय पत्रक व ग्राम संगठन के आय व्यय पत्रक सुनाए गए।
0 टिप्पणियाँ