Music

BRACKING

Loading...

जनजातीय महासम्मेलन में शामिल होने वालों के लिए व्यवस्थाएँ बेहतर रहे: मंत्री श्री पटेल



 छिंदवाड़ा के प्रभारी और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि 15 नवंबर को भोपाल में आयोजित जनजाति गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल होने वाले जनजातीय भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने शनिवार को इस संबंध में छिंदवाड़ा जिले के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भोपाल जाने वालों के लिए रहने खाने-पीने और आवागमन की बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री श्री पटेल छिंदवाड़ा जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

श्री पटेल ने गेड़ी नृत्य का आनंद लिया

मंत्री श्री पटेल छिंदवाड़ा में जनजातीय भाइयों के दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। उनका जनजाति के भाइयों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर रमडोल वाद्य यंत्र पर गेड़ी नृत्य कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मंत्री श्री पटेल भी स्वयं को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी गेड़ी नृत्य कर आनंद लिया।

चिकित्सकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया

मंत्री प्रदीप पटेल ने छिंदवाड़ा भ्रमण के दौरान ग्राम बीझावाड़ा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य नेत्र जांच और मोतियाबिंद शिविर में चिकित्सकों जनप्रतिनिधियों और समाज सेवा का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समाज में सदैव अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मंत्री श्री पटेल ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ