भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप 25 जनवरी 2022 को मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये जिला स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशानुसार जिला एवं मतदान केन्द्र पर समारोह के संबंध में जिले से लेकर बूथ स्तर तक अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराऐं।
0 टिप्पणियाँ