शिवपुरी - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने अनुविभागीय दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) संपूर्ण अनुविभाग स्तर पर कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी रहेंगे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश प्रकाश शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र बदरवास के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोलारस पवन चंदेलिया, थाना क्षेत्र इंदार के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बदरवास दिनेश चौरसिया, थाना क्षेत्र कोलारस के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोलारस श्रीमती प्रतिज्ञा ढेंगुला, थाना क्षेत्र रन्नौद के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रन्नौद श्रीमती प्रेमलता पाल, थाना क्षेत्र खनियांधाना के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरवर मनीष शर्मा, थाना क्षेत्र मायापुर के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पिछोर अरुण गुर्जर, थाना क्षेत्र बामौरकलां के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट करैरा सतेन्द्र गुर्जर, थाना क्षेत्र पिछोर के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पिछोर अखिलेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।
0 टिप्पणियाँ