भोपाल - साइबर क्राइम भोपाल ने व्यापारियों से ठगी करने वाले दिल्ली के साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भोपाल की महिला व्यापारी को सस्ते दाम में पेस्टीसाइड देने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के 5 व्यापारियों से भी ठगी कर चुका है। वह फेसबुक पर फर्जी कंपनी का ग्रुप बना रखा था। इसे के जरिए व्यापारी उससे संपर्क करते थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम के मुताबिक, 5 जुलाई 2021 को भोपाल निवासी महिला ने शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया कि मेरी वीडीसाईट नाम की कम्पनी है। मैंने फेसबुक पर पेस्टीसाइड का एड देखा। जिस पर दिए गए मोबाइ नम्बर पर सम्पर्क किया। फोन रिसीव करने वाले ने खुद का नाम विनोद बंसल बताया। उसने बताया कि वह थोक में पेस्टीसाइट, खाद की बिक्री करता है।
महिला ने 210 लीटर पेस्टीसाइड खरीदने का सौदा दिया। इस पर बंसल ने एडवांस के तौर पर महिला से ढाई लाख रुपए अपने बैंक खाते में डलवा लिए। इसके बाद आरोपी ने फोन कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि केनरा बैंक के खाते में पैसा डाला गया है। बैंक से जानकारी और मोबाइल नंबर के आधार पर नई दिल्ली निवासी राहुल गोयल को गिरफ्तार किया। राहुल ने गुनाह कबूल कर लिया। वह व्यापारियों से खुद का नाम विनोद बंसल बताता था। राहुल ग्रेजुएशन किया हुआ है। पुलिस ने उसके पास से 2 मोबाइल जब्त किए हैं। उसके बैंक खाते में जमा 11 हजार 913 रुपए फ्रीज करा दिए हैं।
ऐसे करते थे वारदात
राहुल गोयल (विनोद बंसल) ने फेसबुक पर FERTILIZER DEALER AND BUYER के नाम से ग्रुप बना रखा है। जिस पर पेस्टीसाइड, खाद सस्ते में बेचने का विज्ञापन अपलोड कर रखा है। विज्ञापन में मोबाइल नंबर भी दे रखा है। विज्ञापन देखकर व्यापारी उससे संपर्क करते हैं। राहुल उन्हें सस्ते में सामान देने का झांसा देकर एडवांस के तौर पर पैसा मंगा लेता है। पैसा आते ही मोबाइल बंद कर लेता है।
0 टिप्पणियाँ