Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : हैवान अंकल रेप के वाद मासूम की हत्या

 मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक शख्स ने 6 साल की भतीजी से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना तेंदुआ थाना इलाके के इमलिया गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची 14 जनवरी से लापता थी। आरोपी ने बच्ची का गला घोंटने के बाद उसका शव बिंडा (गांव में गेहूं रखने के लिए बनाई जाने वाली जगह) में छिपा दिया था। माना जा रहा है कि बच्ची की हत्या 14 जनवरी को ही कर दी गई थी।

दादी को बिंडा में दिखा मासूम का शव

बच्ची के परिजनों का कहना है कि 14 जनवरी को गांव से थोड़ी दूर संक्राति का मेला लगा था। जहां गांव के कई लोग गए थे। जब बच्ची घर पर नहीं मिली, तो परिजनों को लगा कि वह भी मेले में गई होगी। बच्ची जब रात तक घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे ढूंढने लगे। 15 जनवरी की शाम आरोपी की दादी ने सरकारी राशन में मिले गेहूं को डालने के लिए बिंडा खोला, तो उसमें मासूम का शव मिला। फिर दादी ने लोगों को इसकी सूचना दी। शाम 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

SDOP निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार रात 8 बजे के आसपास जानकारी मिली कि इमलिया गांव में बच्ची का मर्डर हो गया है। जिसके बाद बॉडी को कब्जे में ले लिया गया। पता चला कि आरोपी ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर हत्या कर दी। आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ