Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : विधवा महिला हुई ठगी का शिकार

 


शिवपुरी।‎ शहर की शक्ति कॉलोनी गूजर ताल‎ शिवपुरी के पास रहने वाली विधवा‎ महिला को बीमा की राशि लौटाने का‎ झांसा देकर अज्ञात ठग ने खाते से‎ 1.20 लाख रुपए पार कर दिए हैं।‎ पीड़ित महिला ने फिजिकल थाना‎ शिवपुरी में शिकायत की है। पुलिस ने‎ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर‎ मामले में छानबीन शुरू कर दी है।‎ ममता श्रीवास्तव पत्नी स्व. सुनील‎ श्रीवास्तव निवासी शक्ति कॉलोनी‎ गूजर ताल शिवपुरी ने गुरुवार को‎ फिजीकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई‎ ह। महिला का कहना है कि उसका‎ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा‎ शिवपुरी में खाता है। 6 फरवरी‎ 2022 की शाम 5.30 बजे अज्ञात‎ व्यक्ति ने मोबाइल नंबर‎ 7086811042 से कॉल किया और‎ बोला कि मैंने तुम्हारे पति से‎ एलआईसी बीमा के लिए 50 हजार‎ रुपए लिए थे, वह मुझे वापस‎ लौटाना है। उससे कहा कि तुम घर‎ पर आकर दे जाओ, तो उसने कहा‎ कि मैं कही बाहर जा रहा हूं।‎ इसलिए आपको फोन-पे कर देता‎ हूं। एक बार आप अपना फोन-पे‎ चेक कर लो, इसके बाद मेरे खाते‎ से फोन-पे से लगातार छह बार‎ 20-20 हजार रुपए दूसरे अकाउंट‎ में ट्रांसफर हो गए। इस तरह खाते से‎ 1.20 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर‎ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने‎ भादवि की धारा 420 एवं आईटी‎ एक्ट की धारा 66-सी के तहत केस‎ दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ