कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के अंतर्गत समस्त विभागों में शासकीय वाहनों अथवा अनुबंधित वाहनों के वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण शिविर 25 मार्च को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में आयोजित किया जाएगा।
डिप्टी कलेक्टर बिजेन्द्र सिंह यादव ने समस्त कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए है कि 25 मार्च को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में अपने वाहन चालक या अपने अधीनस्थ अमले के वाहन चालकों को नेत्र परीक्षण हेतु भिजवाना सुनिश्चित करें।
0 टिप्पणियाँ