हेरिटेज वॉक टूरिस्ट वेलकम सेंटर से प्रारंभ होकर छत्री, बाणगंगा मंदिर सहित भदैया कुंड पर समाप्त हुई। जिसमें कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों, खिलाड़ियों, स्कूल के बच्चों, पत्रकारों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने पर्यटक स्थलों के बारे में जाना। शहरवासियों में हेरीटेज वॉक को लेकर उत्साह दिखा। हेरिटेज वॉक के दौरान साहित्यकारों ने ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों के बारे में बताया।
0 टिप्पणियाँ