Music

BRACKING

Loading...

mp : प्रधानमंत्री श्री मोदी 28 मार्च को प्रदेश के 5.5 लाख हितग्राहियों को वर्चुअली कराएँगे गृह प्रवेश , बाल सुरक्षा साइबर क्राइम की कार्यशाला आज

मुख्यमंत्री श्री चौहान सिवनी से होंगे कार्यक्रम में शामिल



 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 5.5 लाख हितग्राहियों को वर्चुअली गृह प्रवेश कराएँगे। कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, अन्य चैनल्स, वेब कास्टिंग एवं सोशल मीडिया के प्लेटफार्म्स के माध्यम से पूर्वान्ह 11:30 बजे से होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा


बाल सुरक्षा साइबर क्राइम पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आज


मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 24 मार्च को शिक्षा का अधिकार, बाल सुरक्षा, बच्चों के मानसिक स्वास्थ और साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषयों पर मास्टर ट्रेनर के लिए एक दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला भोपाल के कैरियर लॉ कॉलेज गोविंदपुरा में आयोजित किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि होंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता मध्यप्रदेश बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री बृजेश चौहान करेंगे। आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस, संचालक महिला बाल विकास डॉ. रामराव भौसले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में प्रदेश के 52 जिलों से 550 प्रतिभागी बीआरसी, एपीसी एवं जनशिक्षक शामिल होंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ