विकास कार्यों का भूमि पूजन करते सभापति
(सभापति गगन जयपुरिया ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम कपिस्दा में 3108000/- इकतीस लाख आठ हज़ार रूपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन)
बम्हनीडीह-सभापति गगन जयपुरिया ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम कपिस्दा में 3108000/- इकतीस लाख आठ हज़ार रूपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया । विकास कार्यों में 10-10 लाख की 2 नाली एवं 5.5 लाख - 5.5 लाख के 2 मुक्तिधाम शामिल है। ग्रामीणों ने बताया की कपिस्दा में आज तक एक भी मुक्तिधाम नहीं था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गगन जयपुरियाउन्हें लोगो के दाह संस्कार एवं अंत्योष्टि के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में लाश को जलाने तक की जगह नहीं हो पाती थी। इसी प्रकार गाँव के बीच बस्ती में नाली नहीं होने के कारण बरसात में लोगो के घरो में पानी घुस जाता था। जनता की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के सभापति गगन जयपुरिया ने मनरेगा एवं 15 वे वित्त आयोग मद से निर्माण कार्यों की स्वीकृति कराई और गाँव की मुलभुत आवश्यकता को पूरा किया। उनके इस कार्य से लोगो को बहुत राहत मिलेगी। गगन जयपुरिया के गाँव पहुंचने पर सरपंच एवं पंचगणों ने ग्रामीणों के साथ फूल माला से उनका स्वागत किया स्वागत के बाद भूमि पूजन एवं मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। गगन जयपुरिया ने कहा कि कपिस्दा के ग्रामवासियों के द्वारा दिए गए सम्मान से वे अभिभूत हैं।
फाइल फोटो गगन जयपुरियावो जमीन से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि है इसलिए उनकी पीड़ा समझते हैं। सदा अपने क्षेत्र के विकास कर्यों के लिए तत्पर है। वे हमेशा गरीब मजदूर व किसानों के हक की लड़ाई के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह के महिला सदस्य भी शामिल थे जिन्होंने गगन जयपुरिया का जोरदार स्वागत किया और उन्हें बैठक हेतु एक भवन एवं छतदार चबूतरा की घोषणा करने को कहा जिसे जैपुरिया द्वारा जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणकार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपिस्दा के सरपंच श्री शारदा प्रसाद तिवारी, श्री नीलकंठ सोनी, श्री मोचन साहू, श्री विशाल सिसोदिया,श्री सोनू जयसवाल,श्री पवन केसरवानी, श्री विशाल सराफ, श्री रामसाय कर्ष, श्री संतोष मिश्रा,श्री राधे साहू,श्री फिरतू जोशी,श्री गेमलाल धीवर, श्री उत्तम धीवर,श्री भागीरथी जोशी, श्री भीम कर्ष, श्री मनीष सोनी श्री परदेसी चंद्रा, श्री रोहित एवं ग्राम पंचायत के पंच गण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।




0 टिप्पणियाँ