Music

BRACKING

Loading...

राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति गठित,

 


जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त,

    जांजगीर-चांपा 06 अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा जिले की धार्मिक नगरी  शिवरीनारायण  में 8 से 10 अप्रैल तक  राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के गरिमामय और सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है।
     समिति के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर होंगे। उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू, लेखाधिकारी जिला पंचायत श्री विजय पाण्डेय, सीईओ जनपद पंचायत पामगढ़ श्री एम एल कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत नवागढ़ श्री मोहनीश देवांगन, सीएमओ नगर पंचायत शिवरीनारायण सुश्री संध्या वर्मा, सीएमओ नगर पंचायत राहौद श्री राजकुमार साहू और सीएमओ नगर पंचायत खरौद श्री सत्यनारायण गुप्ता सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
     उक्त अधिकारी  कार्यक्रम की प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराएंगे।  अधिकारियों से कहा गया है कि वे कोविड-19, के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सौंपे गए कार्यों का निर्वहन  सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ