देवपुर भिडऊ गांव में खेत में बने गड्डों में मिट्टी खोदने गई दो महिलाएं टीला धंसकने से दब गई। जिन्हें इलाज के लिए झांसी अस्पताल में भर्ती कराया। झांसी में उपचार के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी पुनीत बाजपेयी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दी से तीन बजे के बीच कुछ महिलाएं मिट्टी खोदने के लिए एक खेत किनारे बने गड्डों में गई थी। मिट्टी खुदने से मौके पर छोटी खदान जैसी स्थिति बन गई है। यहां पर दो महिलाएं ब्रम्हाकुमारी यादव (40) व सुमन यादव (55) दोनों जब सुरंग जैसी जगह पर मिट्टी खोद रही थी, तो अचानक से ऊपर मौजूद टीला ढह गया और दोनों महिलाएं उसमें दब गई। महिलाओं की चीख सुन ग्रामीण ने उन्हें टीले के बाहर निकाला।
0 टिप्पणियाँ