Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : होटल के सामने से रात में स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुए आरोपी


 शिवपुरी   शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे के पास यादव होटल के सामने बीती रात व्यस्ततम रोड पर चोरों द्वारा स्कूटी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। विजयपुरम कालोनी निवासी वाहन मालिक जितेंद्र समाधिया ने बताया कि वह बाजार आया था। इस दौरान अपनी स्कूटी (MP33ML7836) यादव होटल के सामने लॉक कर खड़ी करके गया था। वापस आने के बाद स्कूटी जगह पर नहीं मिली तो काफी पूछताछ की। लेकिन स्कूटी का कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। रिकोर्डिंग्स के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ