Music

BRACKING

Loading...

शासकीय उद्यान रोपणी करनौद के आम फल बहार की नीलामी 05 मई को,

 


जांजगीर-चांपा, 04 मई 2022/ सर्व फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी करनौद विकासखण्ड-बम्हनीडीह के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 29 अप्रैल, दिन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ किया था। लेकिन विवाद की स्थिति निर्मित होने के कारण समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि नीलामी निरस्त करते हुए आगामी तिथि निश्चित की जाए। इसके पश्चात सर्व सहमति से आगामी नीलामी की तिथि 05 मई 2022 समय दोपहर 12 बजे को रखा जाना तय किया गया। आगामी नीलामी की कार्यवाही विवाद की स्थिति को देखते हुए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर (कुलीपोटा) में खुली बोली के तहत की जावेगी। नीलामी की नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ