Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : विशप थॉमस की मौत लेकर बहन ने कहा- भाई की साजिशन हत्या की है

ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष (विशप) डॉ. थॉमस थेन्नाट (65) की दिसंबर 2018 में मौत को लेकर बहन ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से अपने ही समाज के लोगों के खिलाफ शिकायत की है। बहन क्लरम्मा पत्नी कोन्सटाटाइन निवासी टाेंक राजस्थान ने भाई की मौत को साजिशन हत्या बताया है।

बहन का कहना है कि क्रिश्चियन समाज की महिला डॉली टेरेसा ने कोर्ट में आवाज उठाई तो भाई का शव निकालकर पीएम कराया और पुन: जमीन में गाड़ दिया। डॉली टेरेसा की शिकायत के आधार पर पोहरी थाना पुलिस ने धारा 304ए भादवि का केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। समाज के बड़े व प्रभावी लोगों के कारण भाई की हत्या को दुर्घटना बताकर दबाया है।

भाई विशप थॉमस थेनैट के साथ आ रहे तीन अन्य साथियों को चोटें क्यों नहीं आईं, जबकि तीनों एक ही कार में थे। पीएम में विशप थॉमस के शरीर में तीन चोटें थीं, जिनके बारे में पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। जोन जेवियर विशप बनने की चाह रखता था। वह भाई के रहते जीवन में 75 साल की उम्र तक विशप नहीं बन सकता था। 18 दिसंबर को अंतिम संस्कार के दूसरे दिन 19 दिसंबर को ही एडमिनिस्ट्रेटर बना दिया।

पुलिस ने घटना जब्ती साक्ष्य क्यों नहीं बनाया व आज तक पासबुक, एटीएम, मोबाइल व उनका पूरा सामान और कमरा भी बिना बताए खाली कर दिया। जिस वाहन में विशप थॉमस की मौत हुई, साक्ष्य मिटाने उसे बेच दिया। वाहन में विशप थॉमस के दो मोबाइल थे, जिनकी जानकारी आज तक नहीं मिल सकी है। चालक पर धारा 304ए के का केस दर्ज किया है, जबकि केस में हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर सकते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ