Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : मतदाताओं को पार्टी से जोड़ें बूथ कार्यकर्ता - प्रहलाद भारती

 


 प्रहलाद भारती हमारी पार्टी की रीति, नीति से हर वर्ग के लोग प्रभावित हैं। और ऐसे समय में चाहिए कि हम अधिक से अधिक सदस्यों को भाजपा से जोड़कर उन्हें अपनी पार्टी का सदस्य बनाएं। यह बात मुख्य अथिति की आसंदी से पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने कही।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी केवल भारत ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा जाति, क्षेत्र, भाषा परिवारवादी राजनीतिक को सफलतापूर्वक टक्कर देने वाली राष्ट्रवाद की प्रहरी है। देश एवं प्रदेश में हमारी सरकार है। इसलिए अब हमारा दायित्व और भी अधिक बढ़ गया है। नये युग के नए सृजन के हम नायक हैं हम केवल प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले नहीं वरन स्थितियों को प्रतिसाद देने वाले हैं। हमें अपने व्यवहार को इस सकारात्मकता से मंडित करना होगा।

बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाए रखने के लिए केन्द्र द्वारा वर्ष भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिसमें 6 अप्रैल स्थापना दिवस, 14 अप्रैल डॉ अंबेडकर जयंती , 25 दिसंबर दीनदयाल जयंती, 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जयंती और समय- समय पर चलाए जाने वाले अभियान शामिल है। इन अभियानों से हमे सभी को जोड़कर रखना। ऐसे कार्यक्रमों के लिए बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाना, पार्टी को 70 से 75 प्रतिशत सतत वोट मिलने वाला बूथ को ए+ बूथ बनाना शामिल है।

प्रत्येक माह के अंतिम रविवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेडियों,टीवी और सोशल मीडिया के अलग -अलग मंचों पर \" मन की बात\" कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ता आम मतदाताओं के साथ अपने बूथ पर ही सुने और उसके बाद उसी स्थान पर बूथ समिति की बैठक करें अर्थात मन की बात का सामूहिक श्रवण,सामूहिक चंदन और बूथ समिति की बैठक। मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम प्रमुख बनाना।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, संदीप तोमर, गजाधर धाकड़, मंडल महामंत्री अनरत सिंह रावत, पिठ्ठू मोंगिया, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चौधरी, प्रहलाद चौधरी, रवि शर्मा, रामचंद्र नेता, रमेश नेताजी, मदन सरपंच, अमर सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ