श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में एक पेटीस की दुकान पर दो पक्ष आपस में महज इस पर बात भिड़ गए कि पेटीस खाते वक्त उनका पैर एक-दूसरे से टकरा गया। इस दौरान दोनो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले जिसमें दोनो ही पक्षों की और से तीन लोग घायल हो गये। मामले में वीरपुर थाना पुलिस ने क्राॅस प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वीरपुर थाने के जांच अधिकारी एमएल सविता ने बताया कि घटनाक्रम मंगलवार की रात्रि का हैं, जब वीरपुर चौराहे पर झंडू की दुकान पर अनिल श्रीवास पेटीज खाने के लिए पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद, विजय, अजय, विमल और मोहर सिंह पेटीस खा रहे थे, इसी बीच गलती से अनिल का पैर विजय से टच हो गया जिस पर विजय, अजय, मोहर और विमल ने अनिल के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
पुलिस ने मामले में अनिल की रिपोर्ट केस दर्ज कर लिया वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी विजय की रिपोर्ट पर आरोपी अनिल श्रीवास के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया।

0 टिप्पणियाँ